Add To collaction

अभिमान -20-Sep-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 20/09/2023
अभिमान

अभिमान किस बात का मानव?
पल भर में ढेर हो जायेगा।
जब तक है ये यौवन तेरा,
तू तब तक ही मौज उड़ायेगा।।
एक दिन बदलेगा मौसम,
जब तू होगा जग में तन्हा।
बीता समय तुझे याद आयेगा,
अभिमान पल में दूर हो जायेगा।।
अभिमान रहेगा गर साथ, 
जीवन में सफलता नहीं मिलेगी।
भीड़ में तू खो जायेगा,
किए कर्मो पर पछतायेगा।
मत बना अभिमान को मित्र,
अभिमान किसी का सगा नहीं।
दीमक बनकर तुझे खा जायेगा,
तू चैन से मर भी नहीं पायेगा।
अभिमान किस बात का मानव?
पल भर में ढेर हो जायेगा।
जीत हो या हार तेरी,
शांत चित नहीं रह पायेगा।।

शाहाना परवीन"शान"...✍️

   22
5 Comments

बेहतरीन और संदेश देती हुई अभिव्यक्ति

Reply

Gunjan Kamal

21-Sep-2023 06:06 PM

बहुत खूब

Reply

शोभा शर्मा

20-Sep-2023 04:24 PM

प्रेरणास्पद

Reply